Press "Enter" to skip to content

प्रवेश उत्सव के बीच स्कूल पर ताला: खनियाधाना में लापरवाही उजागर / Shivpuri News

शिवपुरी। जहां एक ओर प्रदेशभर में प्रवेश उत्सव के जरिए बच्चों को स्कूल से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है, वहीं खनियाधाना विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत चिंताजनक नजर आई।

शनिवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर में दोपहर करीब 2:19 बजे ही स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। निर्धारित समय से पहले स्कूल बंद होने और शिक्षकों के नदारद रहने से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक अपनी मनमर्जी से स्कूल खोलते और बंद करते हैं तथा नियमों का पालन नहीं किया जाता। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार काले ने कहा कि पूर्व में भी शिकायतें मिली हैं और अब इस मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने प्रवेश उत्सव जैसे महत्वपूर्ण अभियान की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!