Press "Enter" to skip to content

23 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव, छप्पन भोग और भंडारे का होगा आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर आगामी 23 अप्रैल को कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री चित्रांश समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्सव के दौरान भगवान श्री चित्रगुप्त का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें ’56 भोग’ अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाआरती होगी, जिसके पश्चात शाम 6:30 बजे से विशाल भंडारा प्रसादी का वितरण शुरू होगा।
चित्रांश समाज कल्याण समिति के संयोजक डॉ. पी.के. खरे, सह-संयोजक विष्णु श्रीवास्तव, सचिव के.बी. श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष जगमोहन श्रीवास्तव सहित पूरी टीम ने समस्त चित्रांश बंधुओं से अपील की है कि वे सपरिवार मंदिर पहुँचकर दर्शन लाभ लें और प्रसादी ग्रहण कर उत्सव की शोभा बढ़ाएं। इस आयोजन को लेकर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज सक्सेना, कन्हैया श्रीवास्तव और नगर अध्यक्ष मधुर श्रीवास्तव सहित सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!