शिवपुरी में सवर्ण समाज के लोगों ने UGC कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विधायक निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
सवर्ण समाज संगठन के बैनर तले पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित UGC नियमों से शिक्षा व्यवस्था में असमानता बढ़ेगी और सवर्ण वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने इस कानून को “काला कानून” बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि आरक्षण और अन्य प्रावधानों के कारण समाज में असंतुलन बढ़ रहा है, जिससे योग्य युवाओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की अपील की।
इस दौरान नारेबाजी भी की गई, जिसमें “शिवपुरी का विधायक कैसा हो, देवेंद्र जैन जैसा हो” जैसे नारे लगाए गए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।







Be First to Comment