Press "Enter" to skip to content

नगरीय निकाय नगर परिषद नरवर निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त / Shivpuri News

शिवपुरी। नगरीय निकाय नगर परिषद नरवर निर्वाचन वर्ष 2022 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के अनुसार नगर परिषद नरवर के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

नगर परिषद नरवर के लिए पार्षद पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में प्रभारी तहसीलदार नरवर रूचि अग्रवाल तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नायब तहसीलदार नरवर किरण सिंह, विकासखण्ड अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरवर नवल किशोर पाठक को नियुक्त किया गया है। नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य संपादित करेंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद नरवर रिटर्निंग ऑफिसर के सहयोगी अधिकारी के रूप में कार्य संपादित करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!