Press "Enter" to skip to content

बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बंद मकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना दौलत सिंह के होटल के पीछे स्थित पूरन सेन के मकान में हुई।

जानकारी के अनुसार, मकान में किराए से रहने वाली रेनू खटीक अपने बच्चों के साथ झांसी में एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने गई हुई थीं। उनके पति दीपक खटीक का पहले ही निधन हो चुका है, जिसके कारण मकान खाली था।

रात करीब 12:30 बजे अचानक घर में आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग में फ्रिज, टीवी, कूलर, वॉशिंग मशीन, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!