Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करैरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 216 बल्क लीटर बताई जा रही है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी डॉ. आयुष जावड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टीला निवासी कमलेश राय अपने खेत पर बने कमरे में अवैध शराब रखे हुए है।

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश राय (45) पुत्र बनमाली राय निवासी ग्राम टीला बताया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां 24 गत्तों में भरी अवैध शराब मिली। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर भरे हुए थे, जिनमें कुल 1200 क्वार्टर और 216 बल्क लीटर शराब बरामद हुई।

पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने एवं बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना करैरा में अपराध क्रमांक 223/26 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!