Press "Enter" to skip to content

अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना करैरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने करैरा में अनाज मंडी के पीछे कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार (देशी कट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनाज मंडी के पीछे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कपिल पुत्र भरतलाल भार्गव निवासी करैरा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से लाया और किसी वारदात की योजना तो नहीं थी।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!