Press "Enter" to skip to content

कचरा गिरने को लेकर विवाद, देवर-देवरानी ने महिला व बेटे पर किया हमला / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के फतेहपुर इलाके में मामूली बात को लेकर परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना हो गई। जानकारी के अनुसार काली माता मंदिर के पास रहने वाली 47 वर्षीय सुनीता नामदेव ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुनीता नामदेव ने बताया कि 31 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे जब उन्होंने अपनी छत साफ की, तो कुछ कचरा नीचे गिर गया। इसी बात को लेकर उनकी देवरानी लीला नामदेव और देवर महेश नामदेव ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब सुनीता ने विरोध किया तो आरोप है कि लीला नामदेव ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। साथ ही धक्का देने से वह जमीन पर गिर गईं, जिससे चेहरे पर भी चोट आई।

मां को बचाने आए बेटे विकास नामदेव पर भी हमला किया गया। आरोप है कि महेश नामदेव ने फावड़े से वार किया, जिससे विकास के हाथ में चोट आई और खून निकल आया।

घटना के समय सुनीता के पति हरीचरण नामदेव भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया। घायल महिला ने जिला चिकित्सालय शिवपुरी में इलाज कराने के बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!