Press "Enter" to skip to content

ए.बी. रोड पर पलटी पत्थरों से भरी ट्रॉली, जानलेवा गड्ढों से बढ़ रहे हादसे / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के कोलारस स्थित ए.बी. रोड पर सड़क की खराब हालत एक बार फिर हादसे की वजह बनी। थाना क्षेत्र के पास पत्थर (बोल्डर) से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गड्ढों को भरने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

घटना के बाद सड़क पर पत्थर फैल गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हालात ऐसे ही बने रहे तो बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।

नगरवासियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है और उन्होंने जल्द से जल्द सड़क सुधार की मांग उठाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!