Press "Enter" to skip to content

2 माह से राशन बंद, वार्ड 30 में हंगामा—पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद कमलकिशन शाक्य ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर वार्डवासियों को पिछले दो माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत की है।

पार्षद शाक्य ने बताया कि वार्ड क्रमांक 30 के हितग्राहियों को वार्ड क्रमांक 32 स्थित सेवा सहकारी संस्था (लायसेंसी वितरक क्रमांक 502034) द्वारा राशन वितरण किया जाता है, लेकिन पिछले 2 माह से वार्डवासियों को नियमित रूप से राशन नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त दुकान पर पहले से ही लगभग 200 क्विंटल खाद्यान्न के गमन (अनियमितता) की स्थिति बनी हुई है, जो कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का उल्लंघन है।

पार्षद ने यह भी कहा कि राशन वितरण के दौरान प्रति यूनिट 2 किलो तक कम राशन दिया जा रहा है, जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में वार्डवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं और जनसुनवाई में भी आवेदन दिया जा चुका है।

पार्षद ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए वार्डवासियों को नियमित एवं पूर्ण राशन वितरण सुनिश्चित कराया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!