Press "Enter" to skip to content

रामेश्‍वर नाथ में ढही नवनिर्मित पानी की टंकी, 1 की मौत, 3 घायल / Picchore News

पिछोर। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले रामेश्‍वर नाथ लोहागढ़ सरकार परिसर में तीन दिन पहले बनाई गई पानी की टंकी ढह गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई तथा 3 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रामेश्वर‎ नाथ लोहागढ़ सरकार पर विष्णु‎ महायज्ञ का आयोजन किया गया‎ था।  बुधवार‎ को सुबह 6 बजे श्रद्धालु स्नान‎ ‎ ‎ ‎ आदि करने टंकी पर पहुंचे। यह‎ टंकी तीन दिन पहले ही बनाई थी।‎ पानी भर देने की वजह से टंकी‎ दबाव नहीं झेल पाई और ढह गई। और प्रभा‎ उम्र 50 साल पत्नी जगदीश यादव‎ निवासी कसेरा की दबने से मौत हो गई है।‎ घटनामें अनरक सिंह गुर्जर निवासी‎ झलकुई, तिलकराम पुत्र घारू सिंह ‎यादव निवासी नारौनी, रामसखी‎ पत्नी केदार सिंह यादव निवासी‎ नारौनी गंभीर घायल हो गए।‎ घायलों का इलाज कराने परिजन‎ झांसी ले गए। हादसे की सूचना पर‎ थाना प्रभारी पुनीत बाजपेयी मौके‎ पर पहुंचे। मृतक का पोस्टमार्टम‎ ‎कराकर मामला विवेचना में ले‎ लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!