Press "Enter" to skip to content

बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सींगाखेड़ी में बोरवेल में करंट आने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान पूरन पुत्र जबरू जाटव निवासी ग्राम सींगाखेड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बोरवेल के संपर्क में आने से युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस बदरवास में रखवा दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!