शिवपुरी। चंदेरी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्य प्रदेश की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं समाजहित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में शिवपुरी जिले से लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय श्याम यादव को शिवपुरी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं शिवपुरी निवासी महेंद्र सिंह यादव (फौजी, बीलारा वाले) को ग्वालियर संभाग का उपाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक के दौरान समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस उद्देश्य से भोपाल में यादव समाज के प्रस्तावित छात्रावास (हॉस्टल) के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का संकल्प लिया गया।
इसके साथ ही समाज में व्याप्त दहेज प्रथा एवं मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई और जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंडलोई (नर्मदापुरम), राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव (भोपाल), मध्य प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव (जबलपुर), प्रधान महासचिव कल्याण सिंह बंटी भैया (शिवपुरी), महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनु प्रिया यादव (मंदसौर), कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आर.एन. यादव (गुना), युवा प्रदेश अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह (अशोकनगर), महिला प्रधान महासचिव सीमा यादव, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल यादव (ग्वालियर), सूरज यादव, छात्र महासभा प्रदेश अध्यक्ष प्रियश यादव (भोपाल), अशोकनगर जिलाध्यक्ष केपी यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।








Be First to Comment