Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में काली माता मंदिर में मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के थाना इंदार अंतर्गत ग्राम कुटवारा में गुरुवार शाम एक बेहद निंदनीय घटना सामने आई। गांव स्थित काली माता मंदिर में एक युवक ने घुसकर माता की मूर्ति पर पत्थर पटक दिया, जिससे मूर्ति खंडित हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और हिंदू समाज में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!