Press "Enter" to skip to content

चड्डा होटल पर घरेलू गैस का इस्तेमाल पकड़ा, कार्रवाई से पहले संचालक का हंगामा / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के नबाब साहब रोड स्थित चड्डा होटल पर खाद्य विभाग की टीम घरेलू एलपीजी गैस के दुरुपयोग की जांच करने पहुंची। जांच के दौरान टीम को होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों पर समोसे और गुजिया बनते हुए मिले।
जब टीम ने मौके पर सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तो होटल संचालक दीपक शर्मा ने विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि संचालक ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया और कार्रवाई के दबाव में बाजार बंद कराने की धमकी भी दी। काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थिति बिगड़ती देख खाद्य विभाग की टीम को बिना कार्रवाई किए ही मौके से लौटना पड़ा।
जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुरें ने बताया कि प्रशासन द्वारा होटल-ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। चड्डा होटल में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल होने की सूचना पर टीम पहुंची थी, जहां दुरुपयोग की पुष्टि हुई। लेकिन संचालक द्वारा विरोध और बाधा डालने के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी।
उन्होंने बताया कि पूरे मामले के वीडियो साक्ष्य के साथ कलेक्टर को रिपोर्ट भेज दी गई है और होटल के खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!