शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत ग्राम रातौर में हवन कराने आए एक परिवार पर मधुक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले में कई लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दुर्गेश धाकड उम्र 20 साल निवासी हरिजन थाने के पीछे परिवार को लेकर अपने गृह ग्राम रातौर में सिद्ध बाबा के स्थान पर हवन पूजन कराने गया था। इस दौरान जब वह हवन करा रहा था। तभी हवन से उठा धुआ पास ही पेड पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया और धुएं के कारण मधुक्खियां छत्ते से निकल आई व धाकड परिवार पर हमला बोल दिया।
इस हमले में धाकड परिवार से पार्थ धाकड 4 साल, अजय धाकड 18 साल, दुर्गेन्द्र धाकड 20 साल, शशिकिरण धाकड 30 साल, भावना धाकड 28 साल, स्नेहा धाकड 24 साल, रमावति धाकड 55 साल, अंजू धाकड 22 साल, पिस्ता बाई 55 साल, वेदांश धाकड 8 साल, यजंत धाकड 4 साल, यशु धाकड 4 साल, गिर्राज धाकड 29 साल निवासी हरिजन थाने को मधुमक्खियों ने निशाना बनाते हुए हमला बोला। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। सभी को एमएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment