शिवपुरी। जिले के तेन्दुआ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित गिर्राज कोली ने थाना तेन्दुआ में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बाइक खेत के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम राजगढ़ निवासी गिर्राज कोली (26) 23 मार्च की सुबह करीब 8 बजे अपने भाई की HF डीलक्स मोटरसाइकिल (MP 33 MU 2454) से गेहूं इकट्ठा करने खेत पर गया था। उसने बाइक को बाबा जूपुरा के पास खेत के रास्ते में खड़ा कर दिया था।
दोपहर करीब 1:30 बजे तक बाइक वहीं खड़ी थी, लेकिन करीब 2 बजे जब उसने दोबारा देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। इसके बाद प्रार्थी ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना तेन्दुआ पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इनाम की घोषणा:
बाइक के संबंध में पुख्ता जानकारी देने वाले को ₹2000 का इनाम दिया जाएगा।
मोबाइल नंबर: 9770757763
सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।







Be First to Comment