Press "Enter" to skip to content

नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 26 में विद्यार्थी गार्डन के सामने और जाधव सागर से सटे इलाके में नगर पालिका की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। सड़क किनारे बना एक गहरा खुला चेंबर स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए खतरे का बड़ा कारण बन गया है, जिसे लोग अब ‘मौत का कुआं’ कहने लगे हैं।

स्थानीय निवासी शौकत अली के अनुसार यह चेंबर करीब 8 से 10 फीट गहरा है। इसमें कीचड़ और गंदगी भरी हुई है। लोगों का यह भी कहना है कि पास स्थित जाधव सागर से कभी-कभी मगरमच्छ इस क्षेत्र तक आ जाते हैं, जिससे दहशत और बढ़ गई है।

इस खुले गड्ढे के चलते अब तक कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार 2–3 वाहन इसमें गिर चुके हैं। सड़क किनारे होने के कारण खासकर रात में और शादी-विवाह के सीजन में यहां बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।


वार्ड 26 के निवासियों का कहना है कि दिन में तो लोग बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यह जगह जानलेवा बन जाती है। लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द चेंबर को ढकने या सुरक्षा घेरा बनाने की मांग की है।


क्या नगर पालिका किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है, या समय रहते इस ‘मौत के कुएं’ को बंद कर आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देगी?

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!