Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में शराब ठेके को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वर्ष 2026-27 के लिए शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को मिला है। इस ठेके से सरकार को राजस्व में बढ़ोतरी हुई है।

बताया जा रहा है कि 1 ग्रुप की 12 दुकानों के लिए करीब 71 करोड़ रुपए की बोली लगी है। इस ग्रुप में शहर के कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें AB रोड, पुरानी शिवपुरी, महल सराय, ठाकुरपुरा, कोर्ट रोड पीएस शॉप, नोहरीकलां, कमलगंज, सिटी शिवपुरी, फिजिकल, करई डाड़ा, सुरवाया और करोंदी शामिल हैं।

इस बार ठेका प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा अधिक होने के चलते बोली ऊंची गई, जिससे शासन को आर्थिक लाभ हुआ। अब शहर में एक ही ठेकेदार के पास संचालन रहेगा, जिससे व्यवस्था में एकरूपता आने की संभावना जताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!