शिवपुरी। वनाग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा माधवराव सिंधिया खेल परिसर में टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लेते हुए खेल के साथ-साथ वन संरक्षण का संदेश दिया।
पहले सेमीफाइनल में बदरवास टीम ने शिवपुरी (बड़ागांव) को 36 रनों से हराया। विवेक सुमन ने शानदार 42 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरे सेमीफाइनल में कोलारस (सरजापुर) ने पोहरी (भैंसरावन) को 76 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जिसमें होशियार रावत मैन ऑफ द मैच रहे।
फाइनल मुकाबले में बदरवास ने कोलारस को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। गौरव भार्गव ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
टूर्नामेंट में विवेक सुमन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर (9 विकेट), जबकि गौरव भार्गव को बेस्ट बैट्समैन चुना गया।
इस अवसर पर वन विभाग द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों को वनाग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और वनों को आग से बचाने का संदेश दिया गया। आयोजन में वन अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों का सराहनीय सहयोग रहा।










Be First to Comment