Press "Enter" to skip to content

देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20.75 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबरिस्तान रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर थाना देहात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ब्रजेश पुत्र रामगिर गोस्वामी (37) निवासी ग्राम जाखनौद थाना पोहरी जिला शिवपुरी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही आरोपी से स्मैक के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान थाना प्रभारी विकास यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!