Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की रेलवे कॉलोनी में शनिवार शाम एक ट्रैकमैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कमलेश कुशवाह (34) पुत्र हरिराम कुशवाह, निवासी तालबेहट (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी आदर्श श्रीवास्तव (निवासी झांसी) ने कई बार कॉल किया, लेकिन जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर कमलेश कुशवाह लेटे हुए दिखाई दिए। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था, जबकि पीछे का दरवाजा खुला मिला।

शक होने पर अंदर जाकर देखा तो कमलेश के सिर में चोट के निशान थे। जिसकी सूचना तुरंत RPF को दी गई जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात करीब 9 बजे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

बताया गया है कि मृतक के परिवार में 3 बेटियां और 1 बेटा है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!