शिवपुरी। थाना भौंती पुलिस ने शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस ने यह कार्रवाई की।
2 दिसंबर 2025 को अमित लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौंती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका चचेरा भाई कल्याण लोधी और अनिल लोधी स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहे थे। तभी ग्राम गणेशखेड़ा बेयर हाउस के पास आरोपियों ने पुराने मामले में राजीनामा करने को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान मुरारी लोधी ने कट्टे से गोली मार दी, जिससे कल्याण लोधी की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। हत्या का मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद 15 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी मुरारी लोधी, पुत्र बैजनाथ लोधी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौंती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, चौकी प्रभारी खोड़ उपनिरीक्षक कुसुम गोयल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।







Be First to Comment