शिवपुरी। थाना रन्नौद पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अपराध क्रमांक 39/2026 दर्ज कर विवेचना की गई।
पुलिस ने बताया कि 13 मार्च 2026 को थाना रन्नौद में एक महिला की शिकायत पर आरोपी इन्दल गुर्जर के खिलाफ जबरन दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण कायम कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 14 मार्च 2026 को आरोपी इन्दल गुर्जर निवासी टोकनी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को 15 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment