Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक खड़ी टाटा नेक्सन कार में अचानक आग लग गई। घटना पारस रेजिडेंसी और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के बीच स्थित एक खाली प्लॉट में रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कार के इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों और राजमिस्त्रियों ने तुरंत फिजिकल थाना पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शिवपुरी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल चुका था।

जली हुई कार का नंबर MP 43 CA 9081 बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह वाहन झांसी निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिजिकल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!