Press "Enter" to skip to content

राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सभी पात्र राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार मार्च-अप्रैल तथा मई-जून माह की राशन सामग्री दो-दो माह का अग्रिम एकमुश्त वितरण कर दी जाएगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि मार्च एवं अप्रैल माह का एकमुश्त राशन 15 अप्रैल 2026 तक शासकीय उचित मूल्य दुकानों से वितरित किया जाएगा। इसके बाद मई एवं जून माह का एकमुश्त राशन 1 मई से 31 मई 2026 तक संबंधित उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से दिया जाएगा।

उन्होंने जिले के सभी पात्र राशन कार्डधारक परिवारों से अपील की है कि वे तय अवधि में अपनी संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान पर पहुंचकर राशन सामग्री प्राप्त करें। साथ ही राशन लेने के बाद पीओएस मशीन से माहवार पावती (रसीद) अवश्य प्राप्त करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!