Press "Enter" to skip to content

माधव चौक स्थित जूस की दुकान पर विवाद, सचिन चावला ने मारपीट का लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के माधव चौक स्थित एक जूस की दुकान पर रविवार दोपहर विवाद हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी है, लेकिन दूसरे पक्ष से गांधी कॉलोनी निवासी सचिन चावला ने आरोप लगाया है कि दुकान संचालक और उसके कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सचिन चावला ने कोतवाली में दिए आवेदन में बताया कि वह रविवार को हनुमान चौराहा क्षेत्र में तोता चाय वाले के यहां चाय पीने गया था। इसके बाद वह पास में स्थित जूस की दुकान पर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सचिन का आरोप है कि दुकान संचालक कपिल मिनोचा और उसके साथ मौजूद दो कर्मचारियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट कर दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मारपीट के दौरान उसे चोटें आई हैं और उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं वीर सावरकर कॉलोनी निवासी कपिल मिनोचा ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सचिन चावला उसकी दुकान पर पहुंचा और वहां गाली-गलौज, सामान फेंकने, मारपीट और धमकी देने जैसी हरकत की। इस मामले में कपिल ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और अपने-अपने आवेदन दिए। पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!