Press "Enter" to skip to content

दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के रन्नौद कस्बे में आंगनवाड़ी सहायिका से कथित दुष्कर्म के आरोप के बाद हालात हिंसक हो गए। पीड़िता के परिजनों ने आक्रोश में आरोपी के घर पहुंचकर हमला कर दिया, जिसमें आरोपी युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान आरोपी की करीब 60 वर्षीय मां की मौत हो गई, जबकि आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार रन्नौद निवासी इंदल सिंह गुर्जर पर आरोप है कि उसने शुक्रवार दोपहर एक आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इससे गुस्साए परिजन लाठियां लेकर आरोपी के घर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट कर दी।

मारपीट में आरोपी और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान आरोपी की मां की मौत हो गई।

थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी की मां की मौत के मामले में पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!