Press "Enter" to skip to content

करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News

करैरा। नगर के नए बस स्टैंड स्थित कनकने वस्त्रालय के मकान और दुकान में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरा मकान जलकर खाक हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के दौरान मकान में मौजूद लोगों ने छज्जे में साड़ी बांधकर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने में भी मदद की। सूचना मिलते ही करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू कराया।

आग पर काबू पाने के लिए करैरा नगर परिषद के साथ-साथ नरवर और मगरौनी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं, जिनकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान करैरा के समाजसेवी रामप्रकाश दुबे ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!