Press "Enter" to skip to content

घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News

शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी ऑयल कंपनियों और गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एजेंसियों पर पोस्टर और बैनर लगाकर गैस बुकिंग की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए उपभोक्ताओं को 25 दिन के अंतराल पर गैस बुकिंग करने की सलाह दी गई है, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन के अंतराल पर बुकिंग की व्यवस्था लागू रहेगी। यदि ऑनलाइन बुकिंग संभव नहीं हो तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल या मिस्ड कॉल के माध्यम से भी गैस सिलेंडर बुक कराया जा सकता है।

उपभोक्ताओं की सहायता के लिए ऑयल कंपनियों ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

भारत गैस : 1800-22-4344 (टोल फ्री)

इण्डेन गैस : 1800-2333-555 (टोल फ्री)

HP गैस : 1800-2333-555 (टोल फ्री)


एचपी गैस उपभोक्ता 8888823456 पर कॉल कर, 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर या 9222201122 पर कॉल कर गैस बुक कर सकते हैं।
इंडेन गैस के उपभोक्ता 7718955555 पर कॉल कर सिलेंडर बुक करा सकते हैं।
वहीं भारत गैस उपभोक्ता 7715012345 और 7718012345 पर IVRS कॉल, 7710955555 पर मिस्ड कॉल तथा 1800224344 पर व्हाट्सएप के माध्यम से गैस बुकिंग कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और घर से ही मोबाइल ऐप या कॉल के माध्यम से गैस बुकिंग की सुविधा का लाभ उठाएं। घरेलू गैस सिलेंडरों की डोर-टू-डोर डिलीवरी व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!