Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम अटरई से एक आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अटरई निवासी लालाराम सहेरिया ने बताया कि उनकी पुत्री सपना आदिवासी को 26 फरवरी 2026 को बिजली ठेकेदार वीरेंद्र सिंह लोधी के यहां ड्राइवर के रूप में काम करने वाले श्यामसरण लोधी, पुत्र रामपाल लोधी, ग्राम घुसारी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब उन्होंने ठेकेदार से इस बारे में बात की तो उनसे कहा गया कि लड़की को वापस लाने के लिए चार-पांच लाख रुपए देने होंगे। बताया गया कि इस संबंध में फोन नंबर 9690948741 और 6397872975 से बातचीत भी हुई है।

पीड़ित लालाराम सहेरिया ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनकी पुत्री को सुरक्षित वापस दिलाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!