Press "Enter" to skip to content

गाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल; कोलारस में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में गाय को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार पलट गई। यह हादसा एनएच-46 पर अन्नपूर्णा होटल के सामने हुआ, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि भोपाल निवासी साहूराम उम्र 90 साल अपने परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल लौट रहे थे। तभी अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में कार सवार साहूराम उम्र 90 साल, सेवा बाई उम्र 68 साल, सरिता उम्र 41 साल और प्रिया उम्र 8 साल निवासी भोपाल घायल हो गए। सभी घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया।

वहीं शिवपुरी शहर के माधव चौक पर भी देर रात एक तेज रफ्तार कार गोलंबर की रेलिंग से टकरा गई, जिससे रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!