शिवपुरी। शहर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच गंगाजल इण्डेन की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। गंगाजल मंडल से अचल भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले सिलेंडरों की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और घरों की रसोई पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिलहाल केवल कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद है, जिनका उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और शादी समारोहों में किया जाता है।
अचल भार्गव ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। उपभोक्ता घर बैठे सिलेंडर बुक करें और निर्धारित समय पर उनका सिलेंडर घर तक पहुंचा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारी के कारण लोग घबराकर एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जबकि वास्तव में घरेलू सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।







Be First to Comment