Press "Enter" to skip to content

मजदूरी से लौट रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बामौरकला में बुधवार शाम एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मजदूरी कर घर लौट रही महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान प्रीति केवट (32) पत्नी बबलेश केवट निवासी ग्राम बामौरकला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीति रोज की तरह बुधवार शाम मजदूरी कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके देवर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही रन्नौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!