Press "Enter" to skip to content

भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक 10 फरवरी को / Shivpuri News

विधानसभा बार संयोजक व टोली सदस्‍य नियुक्‍त

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व अनुसार समर्पण निधि वर्ष 2022 के संबंध में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 11 फरवरी को समर्पण निधि की तैयारियों को लेकर (संगठन की जिला स्तरीय बैठक) 10 फरवरी को होटल युवराज में दोपहर 1 बजे आहूत की गई है। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि इस बैठक में समर्पण निधि के प्रदेश से जिला प्रभारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री रणवीरसिंह रावत व जिलाध्‍यक्ष राजू बाथम का मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा। समर्पण निधि के लिए जिला संयोजक सोनू बिरथरे महामंत्री भाजपा को बनाया गया है। बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, जिला संयोजक, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, निगम मंडल बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बैंकों के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, पार्टी के सभी मंंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

समर्पण निधि संग्रह के लिए विधानसभाओं में संयोजक व टोली सदस्‍य नियुक्‍त

शिवपुरी। समर्पण निधि अभियान 2022 हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम जी ने समर्पण निधि संग्रह हेतु शिवपुरी जिले की 5 विधानसभाओं में विधानसभा वार संयोजक एवं विधानसभा टोली का गठन किया है। भाजपा जिला महामंत्री व समर्पण निधि संयोजक सोनू बिरथरे ने बताया कि शिवपुरी विधानसभा से संयोजक के रूप में हेमंत ओझा उपाध्‍यक्ष को नियुक्‍त किया है। टोली सदस्‍य के रूप में ओमप्रका खटीक पूर्व विधायक कोलारस, देवेंद्र जैन पूर्व विधायक, माखनलाल राठौर पूर्व विधायक, अशोक खंडेलवाल जिला उपाध्‍यक्ष, पवन जैन जिला उपाध्‍यक्ष, राकेश गुप्‍ता जिला उपाध्‍यक्ष को नियुक्‍त किया है। इसी तरह

करैरा से संदीप माहेश्‍वरी विधानसभा संयोजक एवं भाजना प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य,  जसबंत जाटव अध्‍यक्ष पशुधन एवं कुकुट विकास निगम मप्र शासन एवं टोली सदस्‍य, रमेश खटीक मध्‍यप्रदेश राज्‍य सहकारी अनुसूचित जाति वित्‍त एवं विकास निगम एवं टोली सदस्‍य, राजकुमार खटीक टोली सदस्‍य, शकुंतला खटीक पूर्व विधायक एवं टोली सदस्‍य, बीके गुप्‍ता पूर्व जिला मंत्री एवं टोली सदस्‍य बनाए गए हैं। इसी तरह विधानसभा कोलारस से संयोजक विपिन खैमरिया जिला उपाध्‍यक्ष, वीरेंद्र रघुवंशी विधायक एवं टोली सदस्‍य, महेंद्र यादव पूर्व विधायक एवं टोली सदस्‍य, सुशील रघुवंशी प्रदेश कार्य स‍मिति सदस्‍य एवं टोली सदस्‍य, बैजनाथ‍ यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य एवं टोली सदस्‍य, हरवीरसिंह रघुवंशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य एवं टोली सदस्‍य, रविंद्र शिवहरे पूर्व नगर पंचायत अध्‍यक्ष एवं टोली सदस्‍य नियुक्‍त किए गए हैं। पिछोर में विधानसभा संयोजक एवं टोली सदस्‍य के रूप में प्रहलाद सिंह यादव जिला संयोजक एवं जिला उपाध्‍यक्ष भाजपा, भैया साहब लोधी पूर्व मंत्री एवं टोली सदस्‍य, प्रीतमसिंह लोधी विधानसभा प्रत्‍याशी, जगरामसिंह यादव पूर्व जिला महामंत्री, डॉ. रितु जैन पूर्व जिला मंत्री, आशीष चौधरी, विद्याशंकर पुरोहित को टोली सदस्‍य बनाया गया है।

पोहरी से प्रथ्‍वीराज जादौन महामंत्री भाजपा को विधानसभा संयोजक, टोली सदस्‍य सुरेश राठखेडा पीडब्‍ल्‍युडी राज्‍यमंत्री, नरेंद्र बिरथरे उपाध्‍यक्ष विकास निगम मप्र शासन, प्रहलाद भारती उपाध्‍यक्ष पाठयपुस्‍तक निगम, केशवसिंह तोमर प्रदेश कार्य समिति सदस्‍य, दिलीप मुदगल जिला उपाध्‍यक्ष बनाए गए है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!