Press "Enter" to skip to content

कोष्टा–कोष्टी महासंघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, “Give to Gain” थीम पर ऑनलाइन आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। कोष्टा–कोष्टी महासंघ द्वारा “Give to Gain” थीम के साथ 7 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गरिमामय ऑनलाइन आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहिनी कानोडिया ने की। वहीं महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कोष्टा के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं संयोजक शैलेन्द्र कुमार परेता के कुशल संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सरोज भूरिया (सागर) रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में आस्था कोष्टा (न्यू जर्सी, अमेरिका), सरिता भोर (कोपेनहेगन, डेनमार्क) एवं डॉ. अनुराधा नैय्यर (गुना) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर अहमदाबाद, दिल्ली, झांसी, दतिया, सागर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, भोपाल, पांढुरना, नागपुर, इंदौर, जबलपुर, मुंबई, राजनांदगांव, रायपुर और बेंगलुरु सहित विभिन्न शहरों से महासंघ के पदाधिकारी व समाजजन बड़ी संख्या में ऑनलाइन जुड़े।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित महिला दिवस प्रतियोगिता में देशभर से 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रचना बांकरे (झांसी), नेहा परेता (बेंगलुरु), हेमलता कोष्टा (झांसी), डॉ. आयुषी (भोपाल) और नीतू धकेता (उज्जैन) विजेता रहीं।

कार्यक्रम में सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, समानता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। महासंघ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में नारी सम्मान, एकता और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!