Press "Enter" to skip to content

बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के भाई ने ठेकेदार और उसके सहयोगियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नोहरीकलां निवासी धर्मेंद्र कुशवाह ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका छोटा भाई दीपक कुशवाह पिछले दो साल से संतुष्टि ए.बी. रोड शिवपुरी निवासी विद्युत ठेकेदार नरेंद्र जाट के यहां बिजली लाइन पर काम करता था।

जानकारी के अनुसार 25 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे दीपक कुशवाह ठेकेदार के कहने पर बदरवास क्षेत्र में बिजली की लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के समय मौके पर रामवीर जाट, अखिलेश पंडित और आनंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार और उसके सहयोगियों ने इलाज कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब 15 दिन बाद घायल युवक को छोड़कर चले गए।

परिजनों का कहना है कि इलाज में करीब 6 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन ठेकेदार ने न तो पूरा इलाज कराया और न ही मजदूरी का बकाया भुगतान किया। अब आरोपी पैसे देने से भी इनकार कर रहे हैं।

पीड़ित पक्ष ने एसपी से ठेकेदार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!