शिवपुरी। क्षेत्र के ग्राम धंधेरा निवासी भूपेंद्र धाकड़ का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर शासकीय शिक्षक संगठन और गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका पुष्प मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।
भूपेंद्र धाकड़ सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश कुमार धाकड़ के भतीजे एवं पूर्व सरपंच महेश कुमार धाकड़ के पुत्र हैं। उनके यूपीएससी में चयन से क्षेत्रवासियों में गर्व और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर शासकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
स्वागत करने वालों में शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष पवन अवस्थी, हरिप्रकाश कटारे, मनोज कुमार कोली, सुनील तोमर, दीपक भागोरिया, आलोक जैमिनी, नीरज तिर्की, रेणू शर्मा, सपना चंदेल, सपना अवस्थी, राजेश भार्गव, शकुंतला भार्गव, राजा शर्मा सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने कहा कि भूपेंद्र धाकड़ की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी मेहनत व लगन से अन्य युवाओं को भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।








Be First to Comment