Press "Enter" to skip to content

भीषण गर्मी में गौ सेवा का अनुकरणीय उदाहरण कल्लू महाराज ने शुरू की “गौ माता प्यास बुझाओ” मुहिम / Shivpuri News

दिनारा: भीषण गर्मी के मौसम में जहां गोवंश पानी के लिए भटकता नजर आता है, वहीं गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गौ सेवक कल्लू महाराज ने एक सराहनीय पहल करते हुए गौ माता और अन्य जीव-जंतुओं के लिए पानी की स्थायी व्यवस्था का अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत समिति द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर सीमेंट की पानी की टंकियां रखवाई जा रही हैं, ताकि गर्मी के दिनों में गौ माता को स्वच्छ और ठंडा पानी मिल सके। इस सेवा कार्य का शुभारंभ आज 1008 श्री हनुमान मंदिर परिसर से किया गया।गौ सेवक कल्लू महाराज ने अपनी टीम को निर्देश देते हुए कहा कि गौ सेवा दिखावे के लिए नहीं बल्कि सच्चे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गौ माता सुखी और सुरक्षित रहेंगी तो समाज और देश भी सुखी एवं समृद्ध रहेगा।
उन्होंने समाज के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने-अपने घरों और मोहल्लों के आसपास पानी की टंकियां रखवाकर गौ माता की प्यास बुझाने में सहयोग करें। गौ सेवा समिति की ओर से जरूरतमंद स्थानों पर निशुल्क सीमेंट की टंकियां उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई है। साथ ही यह जिम्मेदारी भी दी गई है कि जिस स्थान पर टंकी रखी जाएगी, वहां हमेशा पानी भरा रहे ताकि गौ माता और अन्य पशु-पक्षियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कल्लू महाराज ने बताया कि उनकी टीम पिछले 14 वर्षों से लगातार गौ सेवा और जल व्यवस्था का कार्य कर रही है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गौ सेवा का यह संकल्प केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे समाज, जिले और प्रदेश का होना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि गौ माता के साथ-साथ सभी जीव-जंतु और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हमारा धर्म और कर्तव्य है।
इस सेवा अभियान में गौ सेवा समिति के सदस्य दीपक तिवारी, संजू ठाकुर, दीपक लोधी, आशीष गुप्ता, मैथिलीशरण गुप्ता, नाथू महाराज, चंद्रशेखर गुप्ता, मुकुल कंथारिया, रविकांत गुप्ता, दीपक केवट, जितेंद्र लोधी, राजू लोधी, जयराम लोधी, धर्मेंद्र लोधी सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
गौ सेवक कल्लू महाराज ने शासन-प्रशासन से भी अपील की कि गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आएं और समाज के साथ मिलकर इस पुण्य कार्य को और व्यापक बनाएं।
उन्होंने कहा — “गौ सेवा ही सच्ची सेवा है और हर जीव की प्यास बुझाना ही हमारा धर्म और मानवता का कर्तव्य है।”

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!