Press "Enter" to skip to content

तीन युवकों पर जानलेवा हमला, पत्थरों से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, रन्नोद पुलिस की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2026 को आरोपियों अरविंद लोधी, शत्रु लोधी, गड्डू लोधी और राजेश लोधी ने दिलीप आदिवासी, बलवीर आदिवासी और नातीराजा आदिवासी के साथ पत्थरों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में फरियादी बलवीर पुत्र बड्डू आदिवासी (24) निवासी ग्राम खोराना की रिपोर्ट पर रन्नौद थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 296बी, 351(3), 3(5) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 मार्च को चारों आरोपियों को ग्राम खोराना से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा, थाना प्रभारी रन्नौद उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक जयनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक जगेश सिकरवार, आरक्षक वकील गुर्जर, महेश सिंह और सिद्धनाथ गौड़ की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!