शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना पुलिस ने गोदाम में हुई सरसों चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 कट्टों में भरी 15 क्विंटल 75 किलो सरसों, जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई जा रही है, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित जब्त की है।
जानकारी के अनुसार पुरानी अनाज मंडी के एक व्यापारी के गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सरसों के कट्टे चोरी कर ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन संदिग्धों को पकड़ा।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले व्यापारी के यहां काम करते थे और गोदाम की पूरी जानकारी होने के कारण उन्होंने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरसों चोरी कर अपने खेत में छिपाकर रख दी थी और उसे बेचने की तैयारी में थे।
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सरसों और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है और मामले की आगे जांच की जा रही है।







Be First to Comment