शिवपुरी।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय गाँधी सेवा आश्रम,ए.वी.रोड मे फिल्म “नशा जीवन का अंत”का प्रीमियर समारोह आयोजित किया गया.
प्रीमियर समारोह के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश शर्मा थे, अध्यक्षता प्रख्यात रंगकर्मी, साहित्यकार दिनेश वशिष्ठ ने की, विशिष्ट अतिथि दूरदर्शन-आकाशवाणी के वरिष्ठ गीतकार, रंगकर्मी रवीन्द्र सक्सेना, फिल्म कलाकार राजेश चौबे, समाजसेवी पं. केदार समाधिया थे। संचालन फिल्म निर्देशक डॉ. भूपेन्द्र विकल ने किया। प्रारंभ मे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के चित्र पर मालार्पण सभी अतिथियों ने किया।
श्री गणेश देव फिल्म प्रोडक्शन(रजि.) के प्रमुख एवं फिल्म निर्माता शिव नारायण अग्रवाल एवं निद्रेशक विनोद यादव,संयुक्त निद्रेशक के.पी.रंगीला सहित अनेकफिल्मकारो ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माला प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके उपरांत अतिथियों ने संयुक्त रुप से फिल्म “नशा जीवन का अंत” के प्रमुख कलाकार , अभिनेत्री तान्या गोस्वामी, कलाकार हर्देश, माडल सोनम, किरण सोलंकी, संजय मोर्य, आरती परिहार, आभा सक्सेना, माकेर्टिंग प्रमुख रजत खान, पी.आर.ओ.उम्मेदसिंह झा, संयुक्त निर्देशक के.पी.सिंह रंगीला, निद्रेशक विनोद यादव,निर्माता शिव नारायण मीणा, विशेष सहयोगी डा.भूपेन्द्र विकल का पुष्पगुच्छ व पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।
इसके उपरांत फिल्म “नशा जीवन का अंत’ का प्रीमियर(प्रदर्शन)किया गया।
समस्त अतिथियों एवं फिल्मकारों ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन फिल्म निर्माता शिव नारायण मीणा ने किया।
फिल्म-‘नशा जीवन का अंत” को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।






Be First to Comment