Press "Enter" to skip to content

ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द से एएसआई कल्याण सिंह रजक की मौत, सेवानिवृत्ति में 3 वर्ष रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई की ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एसपी साहब की कोठी पर तैनात एएसआई कल्याण सिंह रजक उम्र 58 साल, पिता हरिराम रजक, निवासी पटेल नगर को ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द हुआ।

बताया जा रहा है कि तबियत बिगड़ने पर उन्होंने फोन कर अपने पुत्र रवि को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक एएसआई पुलिस विभाग में लंबे समय से सेवा दे रहे थे और उनकी सेवानिवृत्ति में अभी करीब 3 वर्ष का समय बाकी था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर फैल गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!