Press "Enter" to skip to content

गोदाम का ताला तोड़कर 25–30 क्विंटल सरसों चोरी, 2 से 2.5 लाख का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 25 से 30 क्विंटल सरसों चोरी कर ली। घटना में पीड़ित को करीब 2 से 2.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ निवासी तरोण गुप्ता पुत्र नारायण लाल रामस्वरूप गुप्ता ने थाना बैराड़ में शिकायत दर्ज कराई है कि 28 फरवरी 2026 की रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने सब्जी मंडी के सामने स्थित उनके गोदाम का ताला और शटर तोड़ दिया। इसके बाद गोदाम में रखी 25–30 क्विंटल सरसों चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि चोरी की घटना के बाद उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन अभी तक सरसों या चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!