शिवपुरी। कोलारस कस्बे के लोधी मोहल्ले में सोमवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ले गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात एक युवक घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर के पास पहुंचा और बड़ी सफाई से ट्रैक्टर की बैटरी निकालकर मौके से फरार हो गया। सुबह जब परिजनों ने ट्रैक्टर देखा तो बैटरी गायब मिली, जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आई।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में संदिग्ध युवक ट्रैक्टर के आसपास घूमता और बैटरी निकालते हुए साफ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने पास लगे बोर की बिजली की केबल भी काट ली और उसे भी अपने साथ ले गया।
पीड़ित विपिन धाकड़ ने मामले की लिखित शिकायत कोलारस थाना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।








Be First to Comment