Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना के हिम्मतपुर में प्रशासन का भारी एक्शन; 4 जेसीबी से रौंदी गई 125 बीघा लहलहाती फसल, छावनी बना गांव / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियांधाना तहसील के ग्राम हिम्मतपुर में आज प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे प्रशासनिक अमले ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 4 जेसीबी मशीनों की मदद से लगभग 125 बीघा क्षेत्र में खड़ी हरी-भरी फसल को पूरी तरह जमींदोज कर दिया अधिकारियों के आगे बेअसर रही ग्रामीणों की मिन्नतें कार्रवाई के दौरान मौके पर हृदय विदारक दृश्य भी देखने को मिले। जैसे ही जेसीबी मशीनों ने लहलहाती फसल को उखाड़ना शुरू किया, ग्रामीण और किसान अधिकारियों के पैरों में गिर पड़े। ग्रामीणों ने रोते-बिलखते हुए अधिकारियों के सामने लाख फरियादें कीं और हाथ जोड़कर फसल कटने तक का समय मांगा, लेकिन प्रशासन का दिल नहीं पसीजा। ‘कानून की सख्ती’ के आगे किसानों की चीख-पुकार अनसुनी कर दी गई और देखते ही देखते करोड़ों की भूमि पर मेहनत से उगाई गई फसल मिट्टी में मिल गई।

छावनी में तब्दील हुआ पूरा क्षेत्र
कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। मौके पर तहसील प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नगर परिषद का अमला और खनियांधाना थाना प्रभारी अपने पूरे पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। राजस्व विभाग की ओर से आर.आई., पटवारी और कोटवारों की टीम ने सीमांकन कर अपनी देखरेख में बेदखली की इस प्रक्रिया को पूरा कराया।

करोड़ों की सरकारी भूमि कराई गई मुक्त प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह भूमि लंबे समय से अवैध कब्जे में थी। शासन के निर्देशों पर मुस्तैदी दिखाते हुए प्रशासन ने इस बेशकीमती सरकारी जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया है। जहाँ एक ओर प्रशासन इसे अपनी बड़ी सफलता मान रहा है, वहीं दूसरी ओर लहलहाती फसल पर चले इस ‘पीले पंजे’ की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!