बैराड़। बैराड़ तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की दोपहर प्रसूता महिला के परिजनों व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में एएनएम, नर्सों एवं एक आशा कार्यकर्ता द्वारा डिलीवरी के नाम पर डरा धमकाकर अस्पताल में 3 से 5 हजार रुपए तक वसूली की जाती है। पैसे नहीं देने पर प्रसूता महिला को शिवपुरी रैफर करने की बात की जाती है। हंगामे की सूचना पर बैराड़ टीआई सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शांत कराने के प्रयास किया एवं अधिकारियों से बात कर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आश्वासन दिया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अध्यक्ष दिलीप ने पत्रकारों को बताया कि उनकी शिकायत पर अगर कोई कार्रवाई नहीं होती हैं तो कार्रवाई नहीं होने पर अस्पताल परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना देंगें।
डिलेवरी के नाम पर रुपए मांगने पर परिजनों ने किया हंगामा / Bairad News




