शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने वर्ष 2026 के लिए शिवपुरी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इस संबंध में आदेश 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले में 5 मार्च 2026 (गुरुबार) को होली (भाई दूज), 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को अनंत चतुर्दशी और 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
यह अवकाश जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में लागू रहेगा। आदेश कलेक्टर कार्यालय से जारी किया गया है।








Be First to Comment