Press "Enter" to skip to content

यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का मशाल जुलूस, 10 हजार लोगों ने किए हस्ताक्षर / Shivpuri News

शिवपुरी। यूजीसी कानून के विरोध में रविवार शाम सवर्ण समाज संगठन द्वारा शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस माधव चौक से शुरू होकर गुरुद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड, तात्या टोपे समाधि, अस्पताल चौराहा और कोर्ट रोड होते हुए पुनः माधव चौक पर समाप्त हुआ।

इससे पहले संगठन द्वारा 27 फरवरी से 1 मार्च तक माधव चौक पर तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 10 हजार लोगों ने कानून के विरोध में हस्ताक्षर किए। अभियान के दौरान सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

रविवार शाम करीब 7:30 बजे अभियान के समापन के बाद मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार इस कानून पर पुनर्विचार नहीं करती, उनका विरोध जारी रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!