Press "Enter" to skip to content

खेत की रखवाली करने गए किसान का शव नहर में मिला, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गए एक किसान का शव रविवार सुबह नहर में मिला। मृतक की पहचान ग्राम धुरैटिया (मजरा मुहारीकला) निवासी 52 वर्षीय प्रकाश लोधी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रकाश लोधी 28 फरवरी की रात करीब 12 बजे खिरकिट रोड स्थित अपने खेत की रखवाली के लिए घर से निकले थे। रविवार सुबह जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसी बीच सुबह करीब 8 बजे हरियावाला पुलिया के पास नहर में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र भगवान सिंह लोधी ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केदार सिंह यादव, थाना प्रभारी खनियाधाना के अनुसार प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!